मिलिए वरुण भारद्वाज से… एक सच्चे Vitiligo Warrior से। 
वरुण भारद्वाज ने फार्मेसी में ग्रेजुएशन किया है। मैं वरुण और उनके पूरे परिवार को लगभग 22 वर्षों से जानता हूँ। उनका परिवार अत्यंत सज्जन, संस्कारी और प्रेरणादायक है।
कुछ वर्ष पहले वरुण को विटिलिगो (सफेद दाग) हुआ, लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनी पहचान नहीं बनने दिया। उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने करियर, मेहनत और भविष्य पर लगाया।
सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि वरुण कभी भी अपने सफेद दाग को लेकर शिकायत या चर्चा नहीं करते। उनका विश्वास है कि इंसान की पहचान उसके रंग से नहीं, बल्कि उसके कर्म, ज्ञान और उपलब्धियों से होती है।
![]()












