आइए, आज मिलते हैं श्री शंकर लाल पंजवानी जी से, जो दिल्ली के निवासी हैं।
लगभग एक वर्ष पहले इनका मेरे पास फोन आया था। उन्होंने बताया कि उन्हें **सफेद दाग (विटिलिगो)** की समस्या है। हमारी काफी देर तक बातचीत हुई। उस समय वे अपनी बीमारी को लेकर बहुत चिंतित थे। उन्हें इस बात का डर था कि कहीं इस कारण उनके पारिवारिक और सामाजिक जीवन में कोई परेशानी न आ जाए।
इसके बाद समय-समय पर हमारी कई बार बातचीत होती रही। आखिरकार **World Vitiligo Day 2026** के अवसर पर उनका हमारे बीच आगमन हुआ। उनसे मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। वे भी यहाँ आकर बहुत खुश हुए और सभी से आत्मीयता के साथ मिले।
हालाँकि, उनके पास समय बहुत कम था। उनकी ट्रेन का समय होने के कारण उन्हें कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। फिर भी वे पूरे उत्साह और खुशी के साथ विदा हुए। जाते-जाते उन्होंने कहा, **”अगली बार मैं पूरा समय निकालकर आऊँगा, आपके साथ बैठूँगा और अधिक समय बिताऊँगा।”**
**श्री शंकर लाल जी, Vitiligo Support India परिवार हमेशा आपके साथ है।**
आप जब भी चाहें, आपका हमारे बीच हार्दिक एवं तहेदिल से स्वागत है।
![]()












