आज मिले सुश्री पारुल गुप्ता जी से
जो शुरुआत से ही Vitiligo Support India परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं।
पारुल जी ने सिर्फ हमारा साथ नहीं दिया, बल्कि Vitiligo Support India के YouTube चैनल पर अपनी आवाज़ और अपने अनुभवों के माध्यम से अनगिनत लोगों तक उम्मीद का संदेश पहुँचाया है।
विटिलिगो का सफर उनके लिए भी आसान नहीं था। उन्होंने भी समाज की बातें, लोगों की नज़रें और कई मानसिक संघर्षों का सामना किया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज वे अपनी पहचान छिपाने वाली नहीं, बल्कि एक सच्ची Vitiligo Warrior बनकर दूसरों का हौसला बढ़ा रही हैं।
ऐसे लोग ही साबित करते हैं कि विटिलिगो किसी इंसान की पहचान नहीं, बल्कि उससे लड़ने का साहस उसकी असली ताकत है।
Vitiligo Support India परिवार पारुल जी के समर्पण, विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से आभारी है। हम आपको यह विश्वास दिलाते हैं कि जैसे आप हर कदम पर हमारे साथ खड़ी रहीं, वैसे ही Vitiligo Support India भी जीवन के हर मोड़ पर आपके साथ खड़ा रहेगा।
आपका यह सफर न जाने कितने लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।
💜 From Stigma to Strength
💜 Many Shades, One Voice
![]()












