
![]()

![]()
एक राखी… एक सलाम… एक रिश्ता।
रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम का त्योहार नहीं है, बल्कि यह उन रिश्तों और भावनाओं को सम्मान देने का अवसर भी है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं।
इस रक्षाबंधन Vitiligo Support India एक विशेष पहल लेकर आया है—
इस अभियान के माध्यम से Vitiligo से जुड़ी बहनें देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवान भाइयों के लिए अपनी राखी भेज सकती हैं।
हमारा उद्देश्य है कि देश की रक्षा में दिन-रात तैनात हमारे जवानों तक यह संदेश पहुँचे कि देश का हर नागरिक उनके साथ खड़ा है।
Vitiligo के साथ जीवन जीने वाले लोगों को अक्सर समाज में रंग और सुंदरता को लेकर भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
लेकिन हमारी त्वचा का रंग हमारी भावनाओं, हमारे सपनों और हमारे देश के प्रति हमारे प्रेम को नहीं बदलता।
इसी भावना के साथ यह अभियान एक संदेश देता है—
“चेहरे पर अलग रंग हो सकता है,
लेकिन दिल में देश के लिए प्यार एक है।”
एक Vitiligo बहन द्वारा भेजी गई राखी किसी जवान के लिए सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि सम्मान, प्यार और शुभकामना का प्रतीक है।
आप अपने हाथों से राखी बना सकते हैं या अपनी पसंद की सुंदर राखी खरीद सकते हैं।
अगर संभव हो तो राखी में तिरंगे के रंगों का प्रयोग करें और इसे देशभक्ति का भाव दें।
राखी को अच्छी तरह पैक करके Army Postal Service के माध्यम से सैनिकों के लिए भेजें।
Campaign Address:
RAKHI FOR SOLDIERS
Indian Army Soldiers
C/O 56 APO
India
नोट: 56 APO Army Postal Service का routing address है। यह किसी एक व्यक्तिगत सैनिक का निजी पता नहीं है। डाक Army Postal Service के माध्यम से संबंधित सैन्य units/जवानों तक पहुँचाई जाती है।
जब आप राखी भेजें तो अपनी राखी के साथ अपनी एक फोटो जरूर लें।
आप राखी बनाते हुए, राखी हाथ में लेकर या उसे पोस्ट करते हुए अपनी फोटो ले सकते हैं।
अपनी:
Vitiligo Support India को WhatsApp के माध्यम से भेजें।
WhatsApp: +91 93198 84490
आपकी अनुमति से आपकी फोटो और अभियान में आपकी भागीदारी को Vitiligo Support India की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जाएगा।
इस तरह आपकी एक राखी सिर्फ एक जवान तक नहीं पहुँचेगी, बल्कि हजारों लोगों तक Vitiligo awareness और देशभक्ति का संदेश भी पहुँचाएगी।
“प्रिय वीर भाई,
मैं आपको व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती, लेकिन देश की रक्षा के लिए आपके समर्पण को सलाम करती हूँ।
मेरी यह राखी आपके लिए प्यार, सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक है।
आप देश की सीमाओं पर हमारी रक्षा कर रहे हैं और हम आपके लिए दिल से प्रार्थना कर रहे हैं।
आप सुरक्षित रहें।
जय हिंद! 🇮🇳❤️”
Vitiligo हमारी पहचान का एक हिस्सा हो सकता है, लेकिन यह हमारी पूरी पहचान नहीं है।
हम डॉक्टर हो सकते हैं, शिक्षक हो सकते हैं, कलाकार हो सकते हैं, विद्यार्थी हो सकते हैं, व्यवसायी हो सकते हैं और सबसे बढ़कर—
हम देश के जिम्मेदार नागरिक हैं।
इस रक्षाबंधन अपनी राखी के माध्यम से यह संदेश दें कि—
“हमारी त्वचा पर चाहे कितने भी रंग हों,
हमारे दिल में तिरंगा एक है।” 🇮🇳
आइए इस रक्षाबंधन केवल अपने भाई की कलाई पर राखी न बाँधें।
देश के उन वीर भाइयों को भी याद करें जो हजारों किलोमीटर दूर हमारे देश की सीमाओं पर खड़े हैं।
आपकी एक छोटी-सी राखी किसी जवान के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।
🎀 राखी बनाइए
📮 सैनिकों के लिए भेजिए
📸 अपनी फोटो लीजिए
📱 हमें भेजिए
🇮🇳 और देश के वीर जवानों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त कीजिए।
WhatsApp: +91 93198 84490
Website: www.vitiligosupportindia.org
![]()
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि MAHIR ARTS के संस्थापक एवं प्रसिद्ध Sculpture Artist श्री मनोज सिंह जी “तिरंगा विद विटिलिगो प्रतियोगिता” के मुख्य जज के रूप में हमारे साथ जुड़ रहे हैं। 🎉
श्री मनोज सिंह जी अपनी कला, रचनात्मक सोच और निष्पक्ष निर्णय के लिए जाने जाते हैं। प्रतियोगिता में प्राप्त सभी प्रविष्टियों का अंतिम मूल्यांकन एवं परिणाम उनके द्वारा घोषित किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक संदेश है—
सफेद दाग (Vitiligo) शर्म नहीं, सम्मान और आत्मविश्वास की पहचान है।
✨ यदि आप या आपका कोई परिचित Vitiligo से प्रभावित है, तो इस अभियान का हिस्सा बनें।
अपने सफेद दाग पर तिरंगे की कलात्मक अभिव्यक्ति बनाकर अपनी प्रविष्टि भेजें और देशभक्ति के साथ आत्मविश्वास का संदेश पूरे भारत तक पहुँचाएँ।
📩 अपनी प्रविष्टि भेजें:
🌐 www.vitiligosupportindia.org
📱 WhatsApp: 9319884490
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर मिलकर यह संदेश दें—
“रंग त्वचा के नहीं, हौसलों के होते हैं।” 🇮🇳💜
![]()
भारत का तिरंगा केवल तीन रंगों का झंडा नहीं है, बल्कि यह हमारी एकता, सम्मान, साहस और पहचान का प्रतीक है। उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए Vitiligo Support India लेकर आया है “Tiranga with Vitiligo Competition 2026”।
यह प्रतियोगिता केवल एक फोटो प्रतियोगिता नहीं है। इसका उद्देश्य दुनिया को यह संदेश देना है कि Vitiligo कोई कमजोरी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्वीकार्यता की पहचान है।
सालों से Vitiligo (सफेद दाग) से प्रभावित लोगों को समाज की गलत धारणाओं, भेदभाव और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है।
इस अभियान के माध्यम से हम कहना चाहते हैं—
हमारी त्वचा पर सफेद पैच हो सकते हैं, लेकिन हमारे दिल में हमेशा तिरंगे के तीनों रंग बसते हैं।
जब हम अपने Vitiligo patches पर तिरंगे के रंग सजाते हैं, तब हम केवल कला नहीं बना रहे होते, बल्कि दुनिया को यह बता रहे होते हैं कि—
आप अपनी सुविधा अनुसार सुरक्षित रंगों का उपयोग कर सकते हैं—
✅ Sketch Pen
✅ Water Colour
✅ अन्य कोई Skin Safe Colour
महत्वपूर्ण: तिरंगे का डिज़ाइन Vitiligo (सफेद दाग) के ऊपर ही बनाया जाए।
आप अपनी कल्पना के अनुसार कोई भी डिज़ाइन बना सकते हैं।
रचनात्मकता की कोई सीमा नहीं है।
अंतिम तिथि
📅 13 अगस्त 2026 (11:59 PM IST)
परिणाम घोषित होंगे
🏆 15 अगस्त 2026
कई लोग आज भी Vitiligo को बीमारी, संक्रमण या अभिशाप समझते हैं।
यह अभियान उन सभी गलत धारणाओं को बदलने की एक सकारात्मक कोशिश है।
जब देशभर के लोग अपने Vitiligo patches पर तिरंगा बनाकर अपनी तस्वीर साझा करेंगे, तब समाज एक नया संदेश देखेगा—
“Difference is Beautiful.”
“Confidence is Powerful.”
“Acceptance Creates Change.”
यदि आप Vitiligo से प्रभावित हैं, तो यह मंच आपके लिए है।
यदि आपका कोई मित्र, परिवार का सदस्य या परिचित Vitiligo से प्रभावित है, तो उन्हें भी इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करें।
आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर केवल तिरंगा न लहराएँ, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और स्वीकार्यता का संदेश भी फैलाएँ।
Different Shades. One Tricolour. One Nation.
🌐 www.vitiligosupportindia.org
📱 WhatsApp: 9319884490
![]()
हर प्रतिभागी के मन में एक सवाल आ रहा है—
“तिरंगा बनाने के लिए कौन-सा रंग इस्तेमाल करें?”
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आपकी कला का मूल्यांकन करना नहीं है, बल्कि Vitiligo के प्रति आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और जागरूकता का संदेश देना है।

आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी सुरक्षित रंग उपयोग कर सकते हैं, जैसे—
🖍️ 1. स्केच पेन (Sketch Pen)
यदि आपके पास स्केच पेन हैं, तो उनसे आसानी से तिरंगा बना सकते हैं।
🎨 2. वाटर कलर (Water Colour)
वाटर कलर से भी आप अपने सफेद दाग पर सुंदर तिरंगा बना सकते हैं।
🌈 3. अपनी सुविधानुसार कोई अन्य सुरक्षित रंग
यदि आपके पास कोई अन्य त्वचा के लिए सुरक्षित रंग उपलब्ध है, तो उसका भी उपयोग कर सकते हैं।
🇮🇳 ध्यान रखें कि तिरंगा आपके Vitiligo (सफेद दाग) के ऊपर ही बनाया जाए।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य यही दिखाना है कि जिसे समाज अक्सर छिपाने की सलाह देता है, उसी Vitiligo को हम गर्व, सम्मान और तिरंगे के रंगों के साथ स्वीकार कर रहे हैं।
यह प्रतियोगिता सुंदर चित्र बनाने की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्वीकृति और जागरूकता फैलाने की है।
यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या किसी रंग से एलर्जी होने की संभावना है, तो पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर परीक्षण करें। केवल ऐसे रंगों का उपयोग करें जो त्वचा के लिए सुरक्षित हों। यदि किसी प्रकार की जलन, खुजली या असुविधा महसूस हो, तो तुरंत रंग हटा दें और उसका उपयोग न करें।
इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग केवल हमारे हाथों में नहीं, बल्कि हमारे आत्मविश्वास में भी दिखाई दें।
“तिरंगा with Vitiligo” केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह संदेश है कि Vitiligo के साथ भी हम गर्व, सम्मान और पूरे आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकते हैं।
आपकी एक तस्वीर किसी दूसरे Vitiligo Warrior के जीवन में उम्मीद की नई किरण बन सकती है।
![]()
Friendship Day हर साल हमें यह याद दिलाता है कि जीवन की सबसे बड़ी ताकत रिश्ते होते हैं। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जो दोस्त बनाना तो चाहते हैं, पर समाज की सोच और अपने अनुभवों के कारण खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं।
Vitiligo (सफेद दाग) से प्रभावित बहुत से लोग इसी अकेलेपन का सामना करते हैं।
कई बार उन्हें लगता है कि लोग उन्हें समझेंगे नहीं, उनके साथ सहज महसूस नहीं करेंगे या उन्हें अलग नज़र से देखेंगे। धीरे-धीरे वे नए लोगों से मिलना, फोटो खिंचवाना, कार्यक्रमों में जाना और अपनी बात साझा करना भी कम कर देते हैं।
लेकिन क्या सचमुच यही उनकी दुनिया होनी चाहिए?
तो क्यों न हम एक ऐसी दुनिया बनाएं—
जहाँ किसी को अपने सफेद दाग छुपाने की ज़रूरत न पड़े।
जहाँ कोई यह न पूछे कि “यह कैसे हुआ?”, बल्कि यह पूछे कि “आप कैसे हैं?”
जहाँ तुलना नहीं, अपनापन हो।
जहाँ हर नया सदस्य यह महसूस करे कि वह अकेला नहीं है।
जो व्यक्ति वही अनुभव जी चुका है, वह बिना ज़्यादा शब्दों के भी आपकी भावनाओं को समझ सकता है।
इसीलिए Vitiligo Warriors की दोस्ती केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सहारा है।
ऐसी दोस्ती आपको देती है—
इस Friendship Day केवल शुभकामनाएँ देने तक सीमित न रहें।
एक ऐसे Vitiligo Warrior से जुड़िए जो शायद किसी दोस्त की तलाश में हो।
हो सकता है आपकी एक “Hello” किसी की जिंदगी बदल दे।
हो सकता है आपकी एक बातचीत किसी का आत्मविश्वास वापस लौटा दे।
हो सकता है आपकी दोस्ती किसी को यह एहसास करा दे कि वह अकेला नहीं है।
Vitiligo Support India का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं है, बल्कि ऐसा परिवार बनाना है जहाँ हर Vitiligo Warrior सम्मान, अपनापन और आत्मविश्वास महसूस करे।
हम चाहते हैं कि देशभर के Vitiligo Warriors एक-दूसरे से जुड़ें, अपनी कहानियाँ साझा करें, एक-दूसरे को प्रेरित करें और यह साबित करें कि हमारी पहचान हमारे रंग से नहीं, हमारे व्यक्तित्व से होती है।
इस Friendship Day आइए एक नई शुरुआत करें।
एक Vitiligo Warrior से दोस्ती करें… क्योंकि कभी-कभी एक दोस्त ही सबसे बड़ी दवा बन जाता है।
![]()
🌅 आज सुबह फिर एक मुलाकात ने मुझे बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया… 💜
आज सुबह स्टेशन से निकलते समय मैंने देखा कि जो स्टिकर मैंने लगाए थे, वे निकल रहे थे। मैं वहीं उन्हें टेप से ठीक कर रहा था।
तभी एक ई-रिक्शा चालक ने मुझे इशारे से अपने पास बुलाया।
मैं उसके पास गया तो उसने कहा—
“यह सफेद दाग ठीक हो जाएगा। मेरे पास हर्बल दवा है, जो इसे 100% ठीक कर देती है।”
मैंने उससे कहा—
“मैं दवाइयों के नाम पर लोगों को झूठी उम्मीद देने के खिलाफ हूँ। हर सफेद दाग को 100% ठीक करने का दावा सही नहीं है।”
वह तुरंत अपने मोबाइल में कुछ तस्वीरें दिखाने लगा और कहने लगा—
“देखिए, पहले ऐसा था और अब देखिए कितना ठीक हो गया है।”
मैंने उससे कहा—
“नहीं, मुझे मत दिखाइए… मुझे पता है कि ऐसी तस्वीरों के पीछे कितनी कहानियाँ होती हैं।”
मैंने उसे अपना Vitiligo Support India का कार्ड दिया।
कार्ड देखकर उसने पूछा—
“क्या आप इस कंपनी में काम करते हैं?”
मैंने मुस्कुराकर कहा—
“हाँ… यह मेरा काम ही है।” 💜
फिर कार्ड देते हुए मैंने उससे कहा—
“अगर आपको लगता है कि यह आपके किसी काम का नहीं है और इसे फेंकना है, तो मुझे वापस कर दीजिए।”
उसने कार्ड को देखा… और फिर उसे फेंकने के बजाय अपने थैले में रख लिया। 💜
शायद वह कार्ड आज उसके लिए सिर्फ़ एक कागज़ का टुकड़ा था…
लेकिन शायद कल वही कार्ड उसे किसी ऐसे व्यक्ति तक पहुँचा दे, जिसे सच में मदद की ज़रूरत हो।
कभी-कभी हम किसी को सिर्फ़ एक कार्ड देते हैं…
लेकिन उसके साथ एक उम्मीद, एक सही जानकारी और एक सहारा भी दे देते हैं। 💜
सफेद दाग को लेकर झूठे 100% इलाज के दावों से सावधान रहें।
सही जानकारी साझा करें।
लोगों को डर नहीं, सहारा दें।
💜 Vitiligo Support India
साथ • सम्मान • आत्मविश्वास
![]()
कल मैं रोज़ की तरह ट्रेन से हाथरस जा रहा था। सीट पर बैठा ही था कि सामने बैठी चार महिलाओं में से एक ने धीरे से दूसरी महिला से कहा—
“मेरे भाई को पहले सिर्फ़ एक दाना था… अब पूरे सिर तक सफेद दाग हो गया है।”
मैंने उनकी बात सुन ली और उनसे कहा—
“इसमें परेशानी की क्या बात है? सफेद दाग कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है।”
उन्होंने कहा,
“जी हाँ, हम भी जानते हैं… लेकिन अब बहुत लोगों को दिखाई देने लगा है।”
उनकी यह बात सुनकर मैंने उनसे कहा—
हमारे समाज में आज लगभग हर दूसरे व्यक्ति को कोई न कोई स्वास्थ्य समस्या है—ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायरॉइड और न जाने कितनी बीमारियाँ… जिनके लिए कई लोगों को जीवनभर दवाइयाँ लेनी पड़ती हैं।
लेकिन विटिलिगो से जूझने वाले लोगों की सबसे बड़ी परेशानी अक्सर बीमारी नहीं… लोगों की सोच होती है।
हम किसी को नुकसान नहीं पहुँचाते।
हमसे किसी को संक्रमण नहीं होता।
हम भी बिल्कुल सामान्य जीवन जी सकते हैं।
फिर भी कई बार लोग सिर्फ़ हमारे शरीर पर दिखने वाले सफेद दागों की वजह से हमसे दूरी बना लेते हैं।
मैंने उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले ट्रेन में मेरे पास बैठे एक व्यक्ति ने मेरे सफेद दाग देखे और सीट छोड़कर चला गया था।
फिर मैंने उन्हें अपना कार्ड दिया और कहा—
“हम एक ऐसा परिवार बना रहे हैं, जहाँ सफेद दाग वाले लोग एक-दूसरे का साथ देंगे। जिसके पास जो ज्ञान होगा, वह दूसरों के साथ बाँटेगा। हम एक-एक करके लोगों को जोड़ेंगे… और एक-दूसरे की ताकत बनेंगे।”
तभी सामने बैठी दूसरी महिला ने कहा—
“मेरी जेठानी को भी सफेद दाग है… मुझे भी एक कार्ड दे दीजिए।”
उन्होंने जब दूसरा कार्ड माँगा, तो सच कहूँ… *मुझे बहुत खुशी हुई। 💜
क्योंकि इस बार कोई मुझसे दूर नहीं जा रहा था…
बल्कि कोई खुद आगे बढ़कर जुड़ना चाहता था।
शायद वह कार्ड मुझे कभी फोन करने का कारण बनेगा।
और सच कहूँ… *मुझे उस फोन का इंतज़ार रहेगा।* 📞💜
क्योंकि बदलाव एक दिन में नहीं आता…
लेकिन एक बातचीत से ज़रूर शुरू हो सकता है।
और हम यह बदलाव लाएँगे—
एक व्यक्ति से… एक परिवार से… एक समाज से।* 💪💜
सफेद दाग शर्म नहीं है।
सफेद दाग छुआछूत नहीं है।
हम अलग नहीं हैं… हम भी इसी समाज का हिस्सा हैं।**
💜 *Vitiligo Support India — साथ, सम्मान और आत्मविश्वास की ओर।
![]()
आज इस तस्वीर को देखते ही मुझे वह दिन फिर से याद आ गया।

शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मंच तक पहुँचना मेरे लिए आसान नहीं था। कार्यक्रम को सफल होने से रोकने की हर संभव कोशिश की गई। यहाँ तक कि कार्यक्रम शुरू होने से लगभग दो घंटे पहले भी मुझे फोन किया गया। उद्देश्य यही था कि मैं फोन उठाऊँ, मेरा मन विचलित हो जाए, मेरा आत्मविश्वास टूट जाए और मैं अपने लक्ष्य से भटक जाऊँ।
लेकिन शायद ईश्वर को कुछ और ही मंज़ूर था।
मेरे एक शुभचिंतक ने मुझसे सिर्फ़ इतना कहा—
“रविन्द्र जी, अपना ध्यान केवल अपने लक्ष्य पर रखिए। रास्ते में छोटे-छोटे तूफ़ान आते रहेंगे, लेकिन आपकी मंज़िल उनसे कहीं बड़ी है। आज किसी की बात नहीं, केवल अपने उद्देश्य को देखिए।”
उनके ये शब्द मेरे लिए किसी शक्ति से कम नहीं थे।
मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा…
और जब कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हुआ, तब यह तस्वीर ली गई।
इस तस्वीर में जो मुस्कान आप देख रहे हैं, वह केवल चेहरे की मुस्कान नहीं है। यह उस व्यक्ति की मुस्कान है जिसने डर पर विश्वास को चुना, नकारात्मकता पर अपने उद्देश्य को चुना और हर बाधा के बावजूद अपने लक्ष्य को पूरा किया।
आज इस तस्वीर को देखकर मुझे विश्वास और भी मजबूत हो जाता है कि जब आपका उद्देश्य लोगों की भलाई हो, तो ईश्वर स्वयं आपके रास्ते बनाने लगता है।
जो लोग यह सोचते थे कि मैं रुक जाऊँगा, शायद आज यह तस्वीर ही उनके लिए सबसे बड़ा उत्तर है।
समय आने पर मैं विस्तार से वह पूरी घटना भी लिखूँगा कि कैसे कुछ लोग ऊँचे पद पर बैठकर भी अपनी सोच को कितना छोटा कर लेते हैं। लेकिन आज मैं किसी के बारे में नहीं, बल्कि उस जीत के बारे में लिखना चाहता हूँ जिसने मुझे और अधिक मजबूत बना दिया।
मैं उन सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने उस कठिन समय में मेरा मनोबल बढ़ाया। आपकी वजह से मैं अपने उद्देश्य पर अडिग रह सका।
Vitiligo Support India केवल एक संस्था नहीं है, यह मेरे जीवन का संकल्प है। और जब तक साँस है, यह सफर चलता रहेगा।
तूफ़ानों ने राह रोकनी चाही,
मैंने मंज़िल को आवाज़ दी।
नफ़रत ने जितना नीचे खींचा,
हिम्मत ने उतनी ऊँची उड़ान दी।
जो सोच रहे थे मैं रुक जाऊँगा,
वक़्त ने उनको जवाब दिया।
मेरी मुस्कान ने आज बता दिया,
सच ने हर इम्तिहान जीत लिया।
ईश्वर जब साथ खड़ा होता है,
हर डर अपने आप बिखर जाता है।
जो चलते हैं सच्चे उद्देश्य लेकर,
उनका हर कदम इतिहास बन जाता है।
![]()

Tiranga with Vitiligo Competition 2026 में भाग लेने के लिए आप अपने Vitiligo patches को इन रचनात्मक तरीकों से तिरंगे का रूप दे सकते हैं:
🎨 1. Body Art / Painting
अपने Vitiligo patches पर केसरिया, सफेद और हरे रंगों से तिरंगा बनाएं।
🇮🇳 2. Tiranga Flag Design
Vitiligo patches को तिरंगे के तीन रंगों के रूप में इस्तेमाल करके एक पूरा Flag Design बनाएं।
🦋 3. Creative Shapes
Vitiligo patches को फूल, पंख, दिल, पक्षी या किसी अन्य creative design के साथ तिरंगे के रंगों में सजाएं।
❤️ 4. Tiranga Heart
अपने patches पर तिरंगे के रंगों से दिल बनाकर देशभक्ति का संदेश दें।
🖐️ 5. Hand / Arm Art
हाथ या बांह के Vitiligo patches पर तिरंगे का creative design बनाएं।
👩🎨 6. Face Art
चेहरे पर मौजूद Vitiligo patches को तिरंगे के रंगों से सजाकर एक सुंदर patriotic look बनाएं।
👨👩👧 7. Family Theme
परिवार के सदस्य मिलकर अलग-अलग Vitiligo patches पर तिरंगे के रंगों से एक creative theme बना सकते हैं।
✨ 8. आपका अपना अनोखा Idea
आप अपनी creativity का इस्तेमाल करके कोई भी नया और unique design बना सकते हैं।
यह केवल तिरंगा बनाने की प्रतियोगिता नहीं है…
यह अपने Vitiligo को छुपाने के बजाय उसे गर्व, रचनात्मकता और देशभक्ति के साथ अपनाने का उत्सव है। ❤️
Tiranga with Vitiligo Competition 2026
👉 इन ideas से inspiration लीजिए और अपना अनोखा design बनाइए।
नियमों और entry भेजने की जानकारी के लिए:
🌐 www.vitiligosupportindia.org
📱 WhatsApp: 9319884490
![]()