आज सुबह फिर एक मुलाकात ने मुझे बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया…

🌅 आज सुबह फिर एक मुलाकात ने मुझे बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया… 💜

आज सुबह स्टेशन से निकलते समय मैंने देखा कि जो स्टिकर मैंने लगाए थे, वे निकल रहे थे। मैं वहीं उन्हें टेप से ठीक कर रहा था।

तभी एक ई-रिक्शा चालक ने मुझे इशारे से अपने पास बुलाया।

मैं उसके पास गया तो उसने कहा—

“यह सफेद दाग ठीक हो जाएगा। मेरे पास हर्बल दवा है, जो इसे 100% ठीक कर देती है।”

मैंने उससे कहा—

“मैं दवाइयों के नाम पर लोगों को झूठी उम्मीद देने के खिलाफ हूँ। हर सफेद दाग को 100% ठीक करने का दावा सही नहीं है।”

वह तुरंत अपने मोबाइल में कुछ तस्वीरें दिखाने लगा और कहने लगा—

“देखिए, पहले ऐसा था और अब देखिए कितना ठीक हो गया है।”

मैंने उससे कहा—

“नहीं, मुझे मत दिखाइए… मुझे पता है कि ऐसी तस्वीरों के पीछे कितनी कहानियाँ होती हैं।”

मैंने उसे अपना Vitiligo Support India का कार्ड दिया।

कार्ड देखकर उसने पूछा—

“क्या आप इस कंपनी में काम करते हैं?”

मैंने मुस्कुराकर कहा—

“हाँ… यह मेरा काम ही है।” 💜

फिर कार्ड देते हुए मैंने उससे कहा—

“अगर आपको लगता है कि यह आपके किसी काम का नहीं है और इसे फेंकना है, तो मुझे वापस कर दीजिए।”

उसने कार्ड को देखा… और फिर उसे फेंकने के बजाय अपने थैले में रख लिया। 💜

शायद वह कार्ड आज उसके लिए सिर्फ़ एक कागज़ का टुकड़ा था…

लेकिन शायद कल वही कार्ड उसे किसी ऐसे व्यक्ति तक पहुँचा दे, जिसे सच में मदद की ज़रूरत हो।

कभी-कभी हम किसी को सिर्फ़ एक कार्ड देते हैं…
लेकिन उसके साथ एक उम्मीद, एक सही जानकारी और एक सहारा भी दे देते हैं। 💜

सफेद दाग को लेकर झूठे 100% इलाज के दावों से सावधान रहें।
सही जानकारी साझा करें।
लोगों को डर नहीं, सहारा दें।

💜 Vitiligo Support India
साथ • सम्मान • आत्मविश्वास

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *