सच्चा जीवनसाथी वही, जो हर परिस्थिति में आपका साथ निभाए। 
विश्व विटिलिगो दिवस के अवसर पर विटिलिगो सपोर्ट इंडिया ने आदरणीय श्रीमती वन्दना चौधरी जी के पति का विशेष सम्मान किया।
श्रीमती वन्दना चौधरी जी एक प्रेरणादायक विटिलिगो वॉरियर हैं। जीवन की कठिन चुनौतियों के बीच उनके पति ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया, उनका आत्मविश्वास बनाए रखा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित किया। आज वन्दना जी जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके जीवनसाथी का यह अमूल्य सहयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
विटिलिगो केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की परीक्षा होती है। ऐसे में जो जीवनसाथी प्रेम, सम्मान और विश्वास के साथ हर परिस्थिति में साथ खड़ा रहता है, वही समाज के लिए एक प्रेरणा बन जाता है।
आपका यह साथ अनगिनत परिवारों के लिए प्रेरणा है। 
![]()












