लोग घूरते हैं तो क्या करें? | सफेद दाग के साथ आत्मविश्वास कैसे रखें

लोग घूरते हैं तो क्या करें? | सफेद दाग के साथ आत्मविश्वास कैसे रखें

 

नमस्कार दोस्तों,
मैं हूँ रविन्द्र जायसवाल और आप पढ़ रहे हैं Vitiligo Support India

क्या आप भी बाहर निकलते ही लोगों की नजरों का सामना करते हैं?
क्या कभी किसी की घूरती हुई नजरें आपको असहज कर देती हैं?
क्या बिना पूछे मिलने वाली सलाह आपको अंदर तक परेशान कर देती है?

अगर आपका जवाब हाँ है, तो यह लेख आपके लिए है।

सफेद दाग (Vitiligo) के साथ जीने वाले कई लोग रोज़ इस अनुभव से गुजरते हैं।
जब हम घर से बाहर निकलते हैं, तो कभी न कभी किसी की नजर हम पर ठहर जाती है।

कभी कोई घूरता है…
कभी कोई सवाल पूछता है…
और कभी-कभी कोई बिना समझे इलाज बताने लगता है।

धीरे-धीरे ये बातें दिल को चोट पहुँचाती हैं।
मन में सवाल उठने लगते हैं—

“लोग मुझे ही क्यों देख रहे हैं?”
“काश मैं ऐसा न होता…”
“ईश्वर ने मुझे ऐसा क्यों बनाया?”

और यही सोच धीरे-धीरे आत्मविश्वास को कमजोर करने लगती है।

लेकिन यहीं आपको रुकना है… और अपनी सोच बदलनी है।

ज़रा सोचिए…

आप बस, ट्रेन या किसी सार्वजनिक जगह पर बैठे हैं।
सामने बैठे दो लोग बार-बार आपको देख रहे हैं।

उस पल आपके पास दो रास्ते हैं—

❌ खुद को कमजोर महसूस करना
या
✔️ मुस्कुराकर खुद को स्वीकार करना

अगर कोई आपको घूर रहा है, तो घबराइए मत।

बस एक हल्की सी मुस्कान दीजिए 😊

और अपने मन से कहिए—

“ईश्वर ने मुझे अलग बनाया है… और यही मेरी पहचान है।”

सच्चाई यह है कि
दूसरों की नजरें आपकी कीमत तय नहीं करतीं।

आपकी पहचान आपके चेहरे के दागों से नहीं,
आपके आत्मविश्वास, आपकी सोच और आपके कर्मों से बनती है।

जब आप खुद को स्वीकार कर लेते हैं,
तो दुनिया भी धीरे-धीरे आपको वैसे ही स्वीकार करने लगती है।

याद रखिए — अलग होना कमजोरी नहीं, आपकी ताकत है।

तो अगली बार जब कोई आपको घूरे—

झुकिए मत…
छुपिए मत…

मुस्कुराइए… और गर्व से कहिए —
“मैं अलग हूँ… और यही मेरी ताकत है।”

सफेद दाग आपकी खूबसूरती, आपकी क्षमता और आपके सपनों को कम नहीं करता।

आप जैसे हैं, वैसे ही खूबसूरत हैं।
आपकी असली चमक आपके आत्मविश्वास में है।

Vitiligo Support India का उद्देश्य यही है कि हर व्यक्ति खुद को स्वीकार करे और समाज के सामने आत्मविश्वास से खड़ा हो।

💛 Many Shades, One Voice

अगर यह लेख आपको थोड़ा भी हिम्मत देता है,
तो इसे जरूर शेयर करें।

क्योंकि हो सकता है आपकी एक शेयर
किसी और की हिम्मत बन जाए ❤️

अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:
👉 vitiligosupportindia.org

 

 

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *