भर्रा – एक कड़वा अनुभव, एक नई ताक़त की कहानी
🌿 परिचय
“सफेद दाग कोई गुनाह नहीं है।”
ये वाक्य सुनने में सीधा लगता है,
लेकिन इसे कहने के पीछे जो अनुभव, अपमान और साहस है —
वो किसी युद्ध से कम नहीं।
💔 वह कड़वा अनुभव
दोस्तो… सफेद दाग के साथ जीना आसान नहीं होता।
ये दाग शरीर पर जितना दिखाई देता है,
उससे कहीं ज़्यादा गहरा ज़ख्म दिल और दिमाग़ पर छोड़ जाता है।
आज से करीब 10 साल पहले,
11 जनवरी 2015 की बात है…
किसी बात पर कहासुनी हुई, और पीछे से आवाज़ आई —
“भर्रा को देख लूंगा।”
पहले तो समझ नहीं आया कि “भर्रा” कौन है।
जब दोस्तों ने बताया कि यह नाम मुझे दिया गया है —
सिर्फ इसलिए कि मेरी त्वचा पर सफेद दाग हैं —
तो एक पल के लिए सब कुछ रुक-सा गया।
😔 पहचान या अपमान?
उस दिन एहसास हुआ कि समाज में बहुत से लोग
किसी की पहचान उसकी मेहनत, सोच या इंसानियत से नहीं,
बल्कि उसकी त्वचा के रंग से जोड़ते हैं।
वे अपमानजनक नाम देकर मज़ाक बनाते हैं,
बिना ये समझे कि ऐसा मज़ाक किसी का आत्मविश्वास तोड़ सकता है।
दर्द तब और बढ़ गया,
जब सालों बाद पता चला कि वही लोग आज भी
मुझे पीठ पीछे “भर्रा” कहकर बुलाते हैं।
💬 मेरा जवाब उन सबके लिए
मैं उस खास व्यक्ति से कुछ कहना चाहता हूँ
जिसने मुझे यह नाम दिया था —
“हमारी असली पहचान हमारी सोच,
हमारे कर्म और हमारे सपनों से होती है,
न कि हमारी त्वचा के रंग से।”
अगर आप सोचते हैं कि सफेद दाग किसी इंसान की पहचान है,
तो आप गलत हैं।
क्योंकि मैं दो रंगों वाला इंसान हूँ —
और मेरा दूसरा रंग सफेद है,
जो शांति का प्रतीक है।
वो शरीर, जिस पर आप हँसते हैं,
एक दिन मिट्टी में मिल जाएगा,
और अंत में हर किसी को सफेद कफन ही पहनना है।
तो बताइए — कौन सच में “भर्रा” है?
💪 अपमान से आत्मबल तक
आज मैं “भर्रा” शब्द को अपमान नहीं,
बल्कि अपनी ताक़त मानता हूँ।
क्योंकि इस शब्द ने मुझे सिखाया —
कि समाज की सोच बदलना ही असली लड़ाई है।
आज मैं हर उस व्यक्ति के लिए बोलना चाहता हूँ
जो ऐसे तानों, शब्दों और भेदभाव से गुज़रा है।
🌈 समाज के लिए संदेश
दोस्तो, आइए मिलकर यह संदेश फैलाएँ —
“सफेद दाग कोई गुनाह नहीं है,
यह केवल त्वचा की एक स्थिति है।”
हमें लोगों को उनके रंग या दाग से नहीं,
बल्कि उनकी इंसानियत, व्यवहार और दिल से पहचानना चाहिए।
“भर्रा” एक नाम था —
लेकिन अब यह जागरूकता का प्रतीक है।
एक ऐसी कहानी जो बताती है कि
दर्द भी ताक़त बन सकता है,
अगर आप खुद पर भरोसा रखें।
🌿 Vitiligo Support India
हमारा संदेश सरल है —
“रंग चाहे कोई भी हो, हर मुस्कान खूबसूरत है।”
हम आपके साथ हैं। ✨
![]()




