विटिलिगो सपोर्ट इंडिया में प्रोफेसर (डा) नीता अवस्थी जी का सलाहकार के रूप में स्वागत
हमें यह बताते हुए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता हो रही है कि प्रोफेसर (डा) नीता अवस्थी को विटिलिगो सपोर्ट इंडिया के सलाहकार मंडल (Advisory Board) में औपचारिक रूप से शामिल किया गया है।
संस्था के साथ प्रारंभ से जुड़ाव
जबसे विटिलिगो सपोर्ट इंडिया की कल्पना और नींव रखी गई, उसी समय से प्रो0 नीता अवस्थी जी का अमूल्य सहयोग हमें प्राप्त होता रहा है। इस संस्था के नाम का सुझाव भी उन्होंने ही दिया, और हर चरण पर उन्होंने न केवल मार्गदर्शन किया, बल्कि अपने नवीन विचारों, सुझावों और सकारात्मक ऊर्जा से लगातार प्रेरित भी किया। उनका योगदान केवल एक सलाहकार तक सीमित नहीं रहा, वे इस प्रयास की आत्मिक शक्ति रही हैं।
शैक्षणिक और व्यावसायिक पृष्ठभूमि
- प्रो. नीता अवस्थी जी वर्तमान में जी. एल. बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
- प्रो अवस्थी जी ने अपनी तकनीकी शिक्षा HBTI, Kanpur से प्राप्त की, M Tech, UTU से और PhD ,AKTU से पूरी की।
- वे अपने करियर की शुरुआत NTPC से करने के बाद 12 वर्षों तक साफ्टवेयर कंसल्टिंग में सक्रिय रहीं और पिछले 25 वर्षों से शिक्षण एवं प्रबंधन में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं।
- वे इलेक्ट्रनिक्स इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की विशेषज्ञ हैं तथा बहु-विषयी और डाटा-प्रधान समस्याओं को सुलझाने में विशेष दक्षता रखती हैं।
- उन्होंने अनेक MTech and Ph.D. शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है, और तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, नवाचार, आंत्रप्रेन्योरशिप, प्लेसमेंट तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर परामर्श देती हैं।
प्रकाशन एवं योगदान
- विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में उनकी उपस्थिति और वक्तव्य नियमित रूप से होते हैं।
- उन्होंने तीन पुस्तकें प्रकाशित की हैं और उनके शोध कार्य प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं।
विटिलिगो सपोर्ट इंडिया उनकी दीर्घकालिक प्रेरणा, दृष्टिकोण और प्रतिबद्ध सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करता है।
हमें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में हमारा सामाजिक उद्देश्य और अधिक सशक्त और व्यापक होगा।
टीम विटिलिगो सपोर्ट इंडिया